फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   police,victim arrested,team,catch,for the arrest

आरोपियों की तलाश मेें छापेमारी

Sat, 13 Feb 2021 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
police,victim arrested,team,catch,for the arrest
बरगढ़। वन क्षेत्र ऊंचाडीह में वन विभाग की टीम को घेरकर गालीगलौज व धमकी देने वाले फरार आरोपियों की तलाश जारी है। शनिवार को वनक्षेत्राधिकारी के साथ चार कर्मचारियों की टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की। साथ ही अवैध रूप से खनिज सामग्री का ढुलाई करने वाले स्थान का भी निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बरगढ़ व जिले की सीमा से सटे वन क्षेत्र में अवैध रूप से खनिज सामग्री ढोने की शिकायत पर शुक्रवार को वन विभाग की टीम ऊंचाडीह जंगल पहुंची थी। खनिज सामग्री ढुलाई कर रहे लोगों ने तीनों वनरक्षकों को घेरकर पकड़ लिया और अपशब्द कहने लगेे थे। जानकारी मिलते ही रेंजर राजू श्रीवास व वन दरोगा आशीष शुक्ला टीम के साथ जंगल पहुंचे। यह देख आरोपी पत्थर लदी ट्राली छोड़कर ट्रैक्टर लेकर भागने लगे थे पर वनकर्मियों ने दौड़कर एक आरोपी कृष्ण प्रताप सिंह को पकड़ लिया। जबकि तीन अन्य भाग निकले थे। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि वन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने वाले पकडे़ गए एक आरोपी को जेल भेजा गया है। अन्य को भी पकड़कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed