{"_id":"684094c683cab06bdf0d1b84","slug":"police-is-combing-the-forests-in-search-of-dacoits-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-116601-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: डकैतों की तलाश में पुलिस जंगलों में कर रही कांबिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: डकैतों की तलाश में पुलिस जंगलों में कर रही कांबिंग
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले की सीमा से सटे बरौंधा के जंगल में एक ग्रामीण के अपहरण होने की घटना के बाद एमपी व यूपी पुलिस ने जंगलों में कांबिंग की। तेंदूपत्ता तोड़ने वाले मजदूरों और चरवाहों से गैंग के बारे में जानकारी ली।
चित्रकूट से सटे जंगल व मप्र की सीमा से सटे इलाकों में कई दिनों से सात आठ असलहाधारियों के गैंग का मूवमेंट है। यूपी एमपी की पुलिस टीमें लगातार इनकी तलाश में कांबिंग भी कर रही है। सतना एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि अभी मिली जानकारी के अनुसार गैंग में सात से अधिक सदस्य असलहों से लैस होकर घूमते रहते हैं। इससे जंगलों के आसपास बसे ग्रामीणों में दहशत रहती है।
मंगलवार को छितैनी गांव के ग्रामीण चुन्नू प्रसाद का अपहरण बदमाशों ने कर लिया था। एमपी व यूपी पुलिस के सक्रिय होने पर डैकतों ने छोड़ दिया था। ग्रामीण धर्मपुर थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों दी थी। बुधवार को सतना एसपी आशुतोष गुप्ता, सीओ चित्रकूट रोहित राठौर के नेतृत्व में पुलिस जंगलों से सटे गांवों पहाड़ीखेरा, कठवरिया, सेहा, भंवर, सुनहा का नाला, खैरवार मझगवां, हरदुआ के आसपास के जंगलों में कांबिंग की। उन्होंने तेंदुपत्ता तोड़ने वाले मजदूरों व चरवाहाें से जानकारी ली। इसके अलावा मुखबिरों को लगा दिया गया है। वही यूपी सीमा क्षेत्र में अपरएसपी एसपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस कांबिंग कर रही है।