फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Police forces alerted at the places needed

जरूरत वाले स्थानों पर अलर्ट रहे पुलिस बल

Tue, 26 Sep 2017 10:29 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Tue, 26 Sep 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
Police forces alerted at the places needed
पुलिस लाइन में बैठक के दौरान निर्देश देते डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
चित्रकूट। नवरात्र में दुर्गा पूजा दशहरा एवं मुहर्रम त्योहार के दौरान पूरी तरह कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीआईजी ने कड़े निर्देश दिए हैं। सभी जरूरत वाले स्थानों पर सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात कराया जाए। दोनों समुदाय के बीच किसी भी हालत में वाद विवाद की स्थिति न पैदा न होने पाए।

मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में जिले के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी ने कहा कि सीओ व थानाप्रभारी अपने क्षेत्रों में प्रतिदिन भ्रमण पर निकलें और महिलाओं व बच्चों को सुरक्षा का अहसास कराएं। अपराधी व असमाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई हो। इसके बाद मूर्ति विसर्जन व ताजिए विसर्जन के दौरान खास ध्यान रखें। दोनों समुदाय के लोगों को हर हाल में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रेरित करें। दोनों समुदाय को अलग-अलग समय भी दिया गया है। तय फार्मूले को न मानने वालों पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देवी व ताजिए विसर्जन वाले स्थानों का संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी पहले से निरीक्षण कर तैयारी कर लें। अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत कुमार चौधरी ने कहा जिले में कुल 910 दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। जिले में कुल 64 ताजियों एवं 91 अलम निकाले जाएंगें। बैठक में सभी सीओ, थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed