{"_id":"5ffdd8f88ebc3e2e3a1608ba","slug":"police-chitrakutt-news-knp6055723158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, तीन गंभीर
विज्ञापन
राजापुर(चित्रकूट)। राजापुर थाना क्षेत्र के खटवारा मोड़ पर तेज गति से आई रही दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार चारों युवक छिटककर दूर जा गिरे। आसपास के लोग युवक को बचाने दौड़े और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन की हालत गंभीर है। इसमें दो को प्रयागराज रेफर किया गया है। दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे।
राजापुर थाना क्षेत्र के अगरहुंडा निवासी लवकुश यादव (25) पुत्र भूरा अपने रिश्ते में बाबा अगरहुंडा निवासी बिहारीलाल पुत्र रामसजीवन के साथ मंगलवार को बाइक से मकर संक्राति पर्व की खरीदारी के लिए राजापुर आया था। देर शाम गांव लौटते समय जैसे ही खटवारा मोड़ के पास पहुंचा तो सामने से तेज गति से आई दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। सूचना पर थाना प्रभारी अनिल सिंह मय फोर्स पहुंचे और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में लवकुश की मौत हो गई। जबकि बिहारी की हालत गंभीर है। उधर, दूसरी बाइक सवार रूपौलिहा टोला निवासी यदुराज गर्ग पुत्र मथुरा गर्ग व उनका रिश्तेदार प्रदीप गर्ग की हालत बिगड़ने पर डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे।
मृतक व घायल आपस मेें रिश्तेदार
आमने सामने से बाइक की टक्कर में मृत लवकुश यादव अपने रिश्तेदार बाबा बिहारी लाल के साथ था। वहीं दूसरी बाइक में यदुराज गर्ग अपने घर के ही सदस्य प्रदीप को लेकर बाइक से घूमने निकला था। मृतक लवकुश डेढ़ माह पूर्व दिल्ली से गांव लौटा था। वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। उसके तीन पुत्री व एक पुत्र है। दो भाईयों में छोटा लवकुश की पत्नी गुड़िया देवी व मां मेडियादेवी का रो रोकर बुरा हाल है।