{"_id":"219bcbd2b4f4fcb2db6872e335ca395c","slug":"police-accept-murder-of-dharmendra-and-harishchandra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" पुलिस ने भी मानी धर्मेंद्र और हरिश्चंद्र की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने भी मानी धर्मेंद्र और हरिश्चंद्र की हत्या
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Tue, 31 Mar 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ के कथित मुखबिर धर्मेंद्र पांडे और उसके साथी हरिश्चंद्र पटेल की हत्या की बात अब पुलिस भी मान रही है। शायद यही कारण है कि इस घटना के आरोपियों गौरी यादव गिरोह के सरगना गौरी और तीन अन्य के खिलाफ दर्ज मामले में पुलिस ने अब हत्या की धारा भी जोड़ दी है।
विज्ञापन
अगरहुंडा निवासी धर्मेंद्र पांडे की पत्नी साधना पांडे ने बीते दिन एसपी कार्यालय पहुंचकर पति की हत्या की आशंका जताई थी। गांव के दो लोगों के नाम भी उसने पुलिस को बताए थे। थानाध्यक्ष मानिकपुर आरबी सिंह ने बताया कि इस मामले में एक महत्वपूर्ण गिरफ्तारी धर्मेंद्र के साथ रहने वाले द्वारिका भुजवा की हुई है और उसने कई चौंकाने वाली बातें बताईं हैं।
विज्ञापन
23 मार्च की रात धर्मेंद्र, हरिश्चंद्र के अलावा कुई करौंदी निवासी द्वारिका भुजवा गौरी यादव गैंग के सदस्यों के साथ बेणा के डेरा में खा पीकर सो गए। द्वारिका ने बताया कि धर्मेंद्र और हरिश्चंद्र चारपाई पर लेटे थे जबकि वह चरही में लेटा था। इस बीच रात लगभग बारह बजे गौरी यादव साथियों सहित वहां आया और सोते में ही धर्मेंद्र और हरिश्चंद्र पर दो-दो फायर किए। एसओ ने बताया कि चरही में लेटने की वजह से द्वारिका बच गया। दोनों के शवाें को गैंग के सदस्यों की सहायता से पतेरिया के पास डोंगार जंगल ले जाया गया।
विज्ञापन
बेणा की पत्नी गुंडी ने भी इसकी पुष्टि की है। ऐसे में यह लगभग साबित हो चुका है कि गौरी गिरोह ने ही दोनों की हत्या की है। उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे एक ही जगहों पर दोनों की वसूली की कोशिश की बात सामने आ रही है। इस खुलासे के बाद धर्मेंद्र की पत्नी द्वारा गौरी यादव और अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट में धारा 302 और 201 और जोड़ ली गई है।