फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Planting Report is not correct: MP

पौधरोपण की रिपोर्ट सही नहीं: सांसद

Sat, 08 Dec 2018 11:31 PM IST
पौधरोपण की रिपोर्ट सही नहीं: सांसद
पौधरोपण की रिपोर्ट सही नहीं: सांसद Updated Sat, 08 Dec 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
Planting Report is not correct: MP
mla - फोटो : Amarujala

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति की बैठक शनिवार को कलक्ट्रेट भवन में हुई। जिसमें  सांसद विधायकों ने वन विभाग द्वारा लगाए गए पौधों की फिर से जांच कराने, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनी सड़कों की जांच कर ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने और अधूरे विकास कार्यों को समय से पूरा करने के लिए निर्देश दिए हैं।
सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि वन विभाग ने पौधरोपण की जांच के बाद रिपोर्ट में 80 से 84 प्रतिशत पौधे जीवित होने का आंकड़ा बताया है वह सही नहीं है। इसका दोबारा सत्यापन कराया जाए। जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने कहा कि शासन से निर्देश मिला है कि अगली बार जंगल में पौधे न लगाए जाएं। संासद ने कहा कि चिल्लीमल पंप कैनाल निर्माण समय से पूरा कराकर समय से पूरा कराया जाए। विद्युत ग्राम ज्योति सौभाग्य योजना में जहां शिकायत मिल रही वहां फिर से कार्य कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जो योजनाएं अधूरी पड़ी हैं उन्हें समय से पूरा कराया जाए।
विज्ञापन

विधायक आरके सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से राजापुर हटवा, हनुमानगंज, लालता रोड में घटिया कार्य किया गया है। इनकी जांच कराई जाए। वन क्षेत्रों की सड़कों में एनओसी जारी कर दी है।  विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि पहाड़ी विकास खंड के गांवों की अधिकतर सड़कें खराब हैं। उनका निर्माण कराया जाए। खरसेड़ा, कलवारा पेयजल योजना नहीं चल रही। जिसको चालू कराए। जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि खरसेड़ा के बोर में खारा पानी आ रहा है। इसकी अलग से व्यवस्था कराई जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि शहर के पटरियों पर कुछ लोग अवैध कब्जा किए हुए हैं। जिनको कालोनी भी मिल गई है। नगर पालिका के अधिशासी अभियंता ने बताया कि व्यक्तिगत शौचालय के लिए 4799 की धनराशि शासन से मिल चुकी है।इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डा. महेंद्र कुमार, सीएमओ डा. राजेंद्र सिंह, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, परियोजना निदेशक अनय कुमार मिश्रा, ब्लाक प्रमुख गुलाब सिंह, शिवाकांतव बालमुकुंद पांडेय, समित के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed