फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Pilgrims' Innova overturned on the highway, one killed

Chitrakoot News: हाईवे पर पलटी तीर्थ यात्रियों की इनोवा, एक की मौत

Wed, 29 Mar 2023 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Pilgrims' Innova overturned on the highway, one killed
बरगढ़ (चित्रकूट)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के बरगढ़ थाना क्षेत्र अरवारी मोड़ पर चालक को झपकी आने से बेकाबू इनोवा सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गई। इसमें एक वृद्ध तीर्थयात्री की मौत हो गई। इसके अलावा परिवार के आठ लोग घायल हो गए। इन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से प्रयागराज रेफर कर दिया गया। हादसे के शिकार लोग झारखंड के गढ़वा निवासी हैं।
विज्ञापन

नवरात्र पर झारखंड से मैहर देवी दर्शन करने आए राजेंद्र तिवारी व उसके परिजन बुधवार की शाम को चित्रकूट होते हुए प्रयागराज की ओर जा रहे थे। हाइवे पर बरगढ़ थाना स्थित अरवारी मोड के पास चालक का संतुलन बिगडा। इससे इनोवा सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराई फिर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। तीर्थयात्रियों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर बरगढ़ थाना प्रभारी योगेश तिवारी मय फोर्स पहुंचे और किसी तरह ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

पुलिस ने बरतिया झारखंड निवासी राजेंद्र तिवारी (70), उसकी पत्नी बिंदू तिवारी (65), गढ़वा झारखंड निवासी पंकज चौबे (24), राजेंद्र दुबे (45), पिंटू दुबे (22), बेबी दुबे (40) ,आयुष दुबे (18), समीक्षा दुबे (8) व खुशी दुबे (7) घायल हैं। जिसमें राजेंद्र तिवारी की मौत हो गई। घायलों को प्रयागराज रेफर किया गया है। घायलों के अनुसार चालक को नींद की झपकी आने से वाहन का संतुलन बिगड़ा था। सड़क पर अन्य कोई वाहन मौजूद नहीं था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed