फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Pickup overturned on the highway, 21 laborers injured

Chitrakoot News: हाईवे पर पलटी पिकअप, 21 मजदूर घायल

Tue, 07 Mar 2023 07:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:42 AM IST
विज्ञापन
Pickup overturned on the highway, 21 laborers injured
चित्रकूट। जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत पाइप लाइन का काम कर लौट रही मजदूरों से भरी पिकप झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के शिवरामपुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार 21 मजदूर घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने तीन को रेफर कर दिया। चालक मौके से भाग निकला। घायलों में 19 मजदूर प्रयागराज जिले के निवासी हैं।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन अंतर्गत गोबरिया बुजुर्ग गांव में पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। होली के अवकाश पर सोमवार की शाम को काम खत्म कर सभी मजदूर पिकप से लौट रहे थे। जैसे ही पिकप हाइवे के शिवरामपुर चौकी अंतर्गत भांगा नाला के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई। यह देखकर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पिकप पलटते ही मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आनन-फानन में मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

घायलों में प्रयागराज जिले के थाना शंकरगढ़ नारी-बारी निवासीगण सुरेंद्र (32) पुत्र शिवचरन, संतोष (50) पुत्र रामआधार, राजेंद्र (36) पुत्र रामसजीवन, सिटकी मेजा प्रयागराज निवासीगण शिवशंकर (24) पुत्र शिवनाथ, उमाशंकर (23) पुत्र राममूरत, जितेंद्र प्रसाद (24) पुत्र मघऊ, विमल (25) पुत्र राजबली, राहुल (26) पुत्र रामबली, राजकिशोर (35) पुत्र नींबूलाल, प्रयागराज के थाना मेजा स्थित समोगरा गांव के त्रिलोकी (45) निर्भन (50) पुत्रगण अमृतलाल, सुरेंद्र (40) पुत्र मनोरथ, ननकू (45) पुत्र कुल्लू, लक्ष्मी (32) पुत्र रामपती, प्रयागराज जिले के थाना मेजा बिगहना गांव निवासी रमेश (30) पुत्र चिंतामणि, श्यामजी (47) पुत्र सुकरू, अमर बहादुर (36) पुत्र राजेंद्र, बांदा जिले के कमासिन थाना के लोहरा गांव निवासी पृथ्वीपाल (35) पुत्र मंगल प्रसाद, मेजा के लेहडी निवासी अख्तर अली (21) पुत्र मो. जमाल, राजापुर थाना क्षेत्र के बरद्वारा निवासी बुद्धराज (32) पुत्र भोंडा प्रसाद, कर्वी कोतवाली अंतर्गत छेछरिहा खुर्द निवासी राजेश (35) पुत्र बडक़ू पाल घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमे अख्तर अली, जितेंद्र प्रसाद व विमल की हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर किया है। घटना की सूचना पर अस्पताल में तहसीलदार व नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और डाक्टरों से जल्द इलाज कराने के लिए कहा। गौरतलब है कि इस स्थान पर कई बार बडी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन इस मोड़ पर यातायात व्यवस्थित कराने के उपाय नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed