{"_id":"66e4a93555f3cef7a201d4d4","slug":"pickup-crushes-child-death-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-109504-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पिकअप ने बच्चे को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पिकअप ने बच्चे को कुचला, मौत
विज्ञापन
खोही (चित्रकूट)। सदर कोतवाली के छपरामाफी गांव में दूध लेकर जा रही पिकअप ने बच्चे को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने पिकअप सहित चालक को पकड़ लिया। पिटाई के बाद पुलिस बुलाकर सौंप दिया।
छपरा माफी गांव के राजकिशोर वर्मा ने बताया कि गुरुवार की देर शाम को बेटे राजू (4) को लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान डेयरी से दूध लेकर तेज गति से जा रही पिकअप ने राजू को कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर ले गए। डाॅक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में बेटे ने दम तोड़ दिया।
उधर मौके पर ग्रामीणों ने पिकअप सहित चालक को पकड़कर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया है। घटना से मां राजरानी रो-रोकर बेहाल है। वह दो भाई में दूसरे नंबर का था। दो बहने हैं। कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई की जा रही है।