{"_id":"5eb2c9378ebc3e90240f766a","slug":"people-get-punished-by-police-in-lockdown-in-chitrakoot-chitrakutt-news-knp558758842","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को पुलिस ने रोका, उठक-बैठक कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को पुलिस ने रोका, उठक-बैठक कराई
विज्ञापन
जिले के सीमावर्ती प्रयागराज, रीवा, सतना, कौशांबी, फतेहपुर व बांदा की ओर से आने वाले लोगों पर पुलिसकर्मियों की पैनी नजर रख रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने कई बार्डर पर जाकर ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने को कहा है।
बुधवार को 18 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। अन्य राज्यों से आए 20 लोगों के सैंपल बुधवार को जांच के लिए भेजे गए हैं। यातायात विभाग ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 12 वाहनों पर कार्रवाई की। वहीं, लॉकडाउन तोड़ने वालों से उठक-बैठक कराई।
सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि बांदा जिले में कई कोरोना पॉजटिव मिलने के बाद अन्य राज्यों से आने वालों की जांच में सख्ती बरती जा रही है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों को दिन रात इस दिशा में काम करने के निर्देश हैं। अब तक जिले से कुल 498 सैंपल लिए गए हैं, जिसमें 430 की रिपोर्ट आ चुकी है। सभी रिपोर्ट निगेटिव रहीं।
विज्ञापन
बुधवार को रैपिड रिस्पांस टीम ने बेडीपुलिया डिग्री कॉलेज व इंटर कॉलेज में क्वारंटीन 142 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। सीडीओ डा. महेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को 132 व कुल 1,875 मरीजों को इस प्रणाली से इलाज कर दवा पहुंचाई जा चुकी है।
सुबह से ही पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने भरतकूप व देवांगना के बार्डर पर जाकर जांच पड़ताल की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही न की जाए। आमजन भी बेवजह घरों से न निकलें।