{"_id":"578a71034f1c1b737e13e731","slug":"pay-doctors-and-two-anm-prevented","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर व दो एएनएम को वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर व दो एएनएम को वेतन रोका
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Sat, 16 Jul 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम मोनिका रानी ने गोद लिए गांव चितरा गोकुलपुर व खोह के आंगनबाडी केंद्रों का निरीक्षण किया। एक केंद्र पर काम सही न पाए जाने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी शिवरामपुर व दो एएनएम का वेतन रोकने के निर्देश सीएमओ डा. अनीता सिंह को दिए।
विज्ञापन
शनिवार को डीएम मोनिका रानी ने पहले खोह गांव के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के प्रांगण में स्थापित आंगनबाड़ी केंद्र को देखा। जिसमें गर्भवती टीकाकरण पंजिका, पुष्टाहार पंजिका आदि के निरीक्षण में रजिस्टर पर कार्य सही नहीं मिला।
विज्ञापन
इस पर एएनएम का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके बाद चितरागोकुलपुर के आंगनबाड़ी केन्द्र में मेज, कुर्सी की व्यवस्था न होने व काम सही न मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी शिवरामपुर व एएनएम का वेतन रोकने के निर्देश सीएमओ को दिए। कहा कि ग्राम स्वास्थ्य समिति में धनराशि उपलब्ध हो, तो मेज, कुर्सी की तत्काल व्यवस्था की जाए। यदि इस मद में धनराशि नहीं है, तो और किसी मद से ली जाए।
विज्ञापन
उन्होंने चितरागोकुलपुर आंगनबाड़ी केंद्र के प्रांगण में आम का वृक्ष लगाया। चितरागोकुलपुर में गर्भवती महिला 25 के सापेक्ष आठ उपस्थित रहीं। अति कुपोषित बच्चे 14 के सापेक्ष सिर्फ चार मिले। छोटा परिवार, सुखी परिवार खुशहाल रह सकता है। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि आशाओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को ब्लड प्रेशर की नाप, टीका लगाना, हीमोग्लोबिन की जांच आदि का प्रशिक्षण दिलाकर दक्ष करें। ताकि यह अपने-अपने केन्द्रों में कार्य सरलता से कर सकें।