{"_id":"64272ee057a46cf9500e90a4","slug":"passengers-attacked-bus-vandalized-chitrakutt-news-c-12-1-155293-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: यात्रियों पर हमला, बस में तोडफ़ोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: यात्रियों पर हमला, बस में तोडफ़ोड़
विज्ञापन
चित्रकूट। सीतापुर के रैन बसेरा में तीर्थयात्रियों की बस के निकलने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। टूरिस्ट बस में भी तोडफ़ोड़ की गई। इसमें उन्नाव जिले की पांच महिलाओं समेत सात लोग घायल हुए। पिटे तीर्थयात्रियों ने आरोप लगाया कि सूचना के बाद भी समय से पुलिस नहीं पहुंची और आरोपियों का पक्ष लेकर कार्रवाई नहीं की। घायलों ने जिला अस्पताल में इलाज कराया। इसके बाद सभी अपने गांव की ओर रवाना हो गए हैं।
उन्नाव जिले के सुखलाल खेडा के गंगाघाट निवासी पुत्तीलाल ने बताया कि वह सब रिजर्व बस से बुधवार को चित्रकूट में दर्शन करने आए थे। उनकी बस सीतापुर चौकी क्षेत्र के रैन बसेरा पार्किंग में खड़ी थी। गुरुवार की देर रात को जब वह सब दर्शन कर लौटने के लिए बस के पास पहुंचे। चालक ने बस को आगे बढ़ाया तो रास्ते में ही कुछ लोग लेटे थे। आरोप लगाया कि इन्हें हटाने के लिए चालक उतरा तो जमीन पर लेटी कुछ महिलाएं और पुरुष शराब पीये थे और गाली गलौज करने लगे। चालक ने विरोध किया तो वे लोग उसे डंडे और बेल्ट से पीटने लगे।
बताया कि यह देख बस से कई यात्री उतरे और आरोपियों का विरोध कर चालक को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। यहां तक कि बस में पत्थर व डंडे मारकर शीशे तोड़ दिए। इससे अन्य बस यात्रियों में दहशत रही। इसमें जगदीश, शुक्लागंज की रामश्री पत्नी श्याम बहादुर, खटूला गंज की सोनी पत्नी रामदास, उमराव खेड़ा निवासी फूलकुमारी पत्नी अनिल कुमार, कुरारी निवासी अनीता पत्नी रमेश चंद्र घायल हुए हैं।
विज्ञापन
शुक्लागंज उन्नाव निवासी लक्ष्मी गौतम पत्नी राजू गौतम ने आरोप लगाया कि पुलिस सूचना दी गई लेकिन एक घंटे तक कोई नहीं आया। जब पुलिस टीम पहुंची तो आरोपी भाग चुके थे। पुलिस की मदद से सभी जिला अस्पताल में भर्ती हुए। शुक्रवार की सुबह स्वास्थ्य में सुधार होने पर सभी बस से ही उन्नाव के लिए रवाना हो गए।
इस संंबंध में सीतापुर चौकी के प्रभारी इंचार्ज शौकत खान ने बताया कि आरोप गलत हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और दोनों पक्ष के विवाद को शांत कराया। दूसरा पक्ष भी बाहरी तीर्थयात्री थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों पक्ष में किसी ने भी कई बार कहने के बाद भी कोई तहरीर नहीं दी है।