Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Partially burnt body of a young man found; family members stage a five-hour road blockade.

Chitrakoot News: युवक का अधजला शव मिला, परिजन ने पांच घंटे लगाया जाम

Fri, 06 Nov 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 06 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Partially burnt body of a young man found; family members stage a five-hour road blockade.
फोटो 06 सीकेटीपी 12 सड़क पर जाम लगाए खड़े लोग। संवाद
चित्रकूट। सरधुवा थाना क्षेत्र के अर्की गांव में शुक्रवार दोपहर गांव से करीब 500 मीटर दूर सूखे नाले में झाड़ियों के बीच एक युवक का अधजला शव मिला। परिजन ने जलाकर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मामले में दो दिन पहले गुमशुदगी दर्ज हो चुकी थी। परिजन ने पुलिस पर खोजबीन में लापरवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अर्की-भदेहदू मार्ग पांच घंटे तक जाम रखा। अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करने के आश्वासन पर परिजन माने।
विज्ञापन

अर्की निवासी राजकुमार ने बताया कि उसका बेटा शिव नरेश प्रजापति (27) मंगलवार रात करीब 10 बजे टेंट हाउस बंद कर घर लौटा था। इसके बाद वह अपने भाई रामप्रताप के साथ बरामदे में सो गया था। रात में वह लापता हो गया। बुधवार को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर गांव के कुछ लोग खेतों की ओर जा रहे थे। तभी सूखे नाले में सरपत और झाड़ियों के बीच एक अधजला शव पड़ा दिखाई दिया। परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान शिव नरेश के रूप में की। परिजन ने युवक की हत्या करने की आशंका जताई और ग्रामीणों के साथ मिल कर सड़क पर जाम लगा दिया।
इसकी सूचना पर सरधुआ थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव, राजापुर नरेश कुमार प्रजापति, क्षेत्राधिकारी यामीन अहमद, उप जिलाधिकारी पूजा गुप्ता समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सभी परिजनों को समझाने-बुझाने और कार्रवाई का भरोसा देने में जुटे हुए हैं।
इसके बावजूद परिजन और ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर पांच घंटे तक सड़क पर डटे रहे। इससे दोनों ओर वाहनों की आवाजाही बाधित रही।
---
परिजन ने किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाया
सीओ ने बताया कि चार नवंबर को परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। फील्ड यूनिट टीम ने भी मौके पर साक्ष्य जुटाए हैं। बताया कि अभी तक परिजन ने किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, तहरीर मिलने पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज होने की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस युवक के घर से लापता होने से लेकर शव मिलने तक के रास्ते पर छानबीन कर रही है।

---
एक वर्ष पहले हुई थी शादी
चित्रकूट। शिव नरेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। करीब एक वर्ष पहले ही उसकी शादी कविता देवी से हुई थी। पति की मौत से पत्नी समेत परिवार का बुरा हाल है। (संवाद)

फोटो 06 सीकेटीपी 12 सड़क पर जाम लगाए खड़े लोग। संवाद

फोटो 06 सीकेटीपी 12 सड़क पर जाम लगाए खड़े लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed