फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   panchaayat sachiv ke nilamban ko lekar raar badhee

पंचायत सचिव के निलंबन को लेकर रार बढ़ी panchaayat sachiv ke nilamban ko lekar raar badhee

Fri, 07 Aug 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
panchaayat sachiv ke nilamban ko lekar raar badhee
मानिकपुर(चित्रकूट)। भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित पंचायत सचिव धर्मपाल यादव की बहाली को लेकर रार बढ़ने लगी है। ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र नाथ सिंह ने आरोप लगाया कि सचिव का पक्ष जाने बिना निलंबित किया गया है। यह न्याय संगत नहीं है। धनराशि पास करने वाले अधिकारियों को भी निलंबित करना चाहिए।
विज्ञापन

सुरेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि गांवों को बजट उपलब्ध कराए बिना सचिवों पर विकास कराने का दबाव डाला जा रहा है। गोशालाओं में चारा, भूसा उपलब्ध कराने के लिए समय से धनराशि नहीं दी जाती है। वहीं मानिकपुर विधायक ने कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। वह सरकारी धन का दुरुपयोग नहीं होने देंगे। उधर, पंचायत सचिव धर्मपाल ने हाईकोर्ट में मामला दायर किया है। इसमें आरोप लगाया कि उन्हेें विधायक के इशारे पर निलंबित किया गया है। कहा कि दोबारा जांच में सही पाए जाने के बाद भी बहाल नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

मानिकपुर तहसील क्षेत्र के अगरहुड़ा गांव में विकास कार्यों में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों ने विधायक आनंद शुक्ला से पंचायत सचिव धर्मपाल की शिकायत की थी। उन्होंने जांच के लिए अधिकारियों को पत्र भेजा था। जांच के बाद सचिव को निलंबित कर दिया गया था। दूसरी जांच में सचिव को क्लीन चिट मिल गई। इसके बाद भी बहाल न होने पर सचिव ने हाईकोर्ट में मामला दायर किया है। इसमें आरोप लगाया कि उन्हें विधायक के इशारे पर निलंबित किया गया है। इस पर न्यायालय ने विधायक से जवाबी हलफनामा मांगा है। वहीं विधायक का कहना है कि उन्हें अभी कोर्ट का नोटिस नहीं मिला है। नोटिस मिलने पर कोर्ट के आदेश का सम्मान कर जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed