{"_id":"61db30c0fcfbc1263e5d416d","slug":"paddy-laden-tractor-going-to-be-sold-in-mp-caught-chitrakoot-news-knp674473276","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी में बेचने जा रहे धान लदे ट्रैक्टर को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी में बेचने जा रहे धान लदे ट्रैक्टर को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरगढ़(चित्रकूट)। थाना बरगढ़ की सीमा से सटे मप्र क्षेत्र के रीवा जिले के पनवार पुलिस ने धान से लदे एक ट्रैक्टर को देवी मंदिर रिमारी के पास पकड़ा है। जिसमें 90 बोरी में 45 क्विंटल धान लदा था।
यूपी क्षेत्र में धान बिकने की इस समय समस्या अधिक है। जिससे किसान धान बेचने के लिए एमपी क्षेत्र के जिले में धान बेचने के लिए जाते है। जिसमें एक ट्रैक्टर यूपी क्षेत्र के बरगढ़ से धान लादकर बेचने के लिए एमपी क्षेत्र के रीवा जिले में जा रहा था। जहां पनवार थाना पुलिस ने ट्रैक्टर पकड़कर कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष पनवार महेंद्र सिंह
ने बताया कि ट्रैक्टर चालक भैया लाल ने बताया कि बरगढ़ से धान लेकर बेचने के लिए जा रहा था। उसके पास परिवाहन संबंधी कोई दस्तावेज नहीं थे। इस मामले में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। वही भारतीय किसान यूनियन के कर्वी तहसील के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि यूपी के किसान यदि एमपी क्षेत्र में धान बेचने के लिए जाते है तो उनको बिना कारण ही गिरफ्तार कर लिया जाता है जबकि नियम है किसान किसी भी प्रदेश में अपना धान बेच सकते हैं। किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। (संवाद)