चित्रकूट। कोतवाली पुलिस टीम ने पांच चोरों को पकड़ा है। इनके कब्जे से तीन बाइकें बरामद की गईं। तीनों चोरी की हैं।
कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसआई शेषनाथ यादव, अंकित चौहान ने टीम के साथ पांच बाइक चोरों को दबोच लिया। इनके कब्जे से तीन बाइकें बरामद हुई हैं। पुलिस ने संदीप पटेल पुत्र सत्यनारायण निवासी चमड़ा मंडी, अज्जू उर्फ साहिल, अंशू पुत्र वीरेंद्र केसरवानी निवासी गांधीगंज, अभिषेक वर्मा पुत्र रामसनेही निवासी शोभा सिंह पुरवा, पुष्पराज गोस्वामी पुत्र राधेश्याम निवासी देवल पहाड़ी को बल्दाऊगंज कर्वी से दबोचा है। बरगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार प्रभारी निरीक्षक रविप्रकाश ने टीम के साथ गैंगस्टर एक्ट में वांछित लवकुश कसेरा पुत्र राम कसेरा निवासी हनुमान नगर नैनी को गिरफ्तार किया है।