फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Over Five Lakh Devotees Take Holy Dip in Mandakini on Jyeshtha Shani Amavasya in Chitrakoot

Up: ज्येष्ठ शनिचरी अमावस्या; चित्रकूट में आस्था का महाकुंभ, मंदाकिनी में 5 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Sat, 16 May 2026 05:34 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 16 May 2026 05:34 PM IST
सार

Chitrakoot News: ज्येष्ठ शनिचरी अमावस्या के पावन अवसर पर शनिवार को धर्मनगरी चित्रकूट में आस्था का विराट संगम देखने को मिला। पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां मंदाकिनी में पुण्य स्नान कर भगवान कामतानाथ स्वामी की परिक्रमा की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन
Over Five Lakh Devotees Take Holy Dip in Mandakini on Jyeshtha Shani Amavasya in Chitrakoot
मंदाकिनी घाट पर मौजूद श्रद्धालु - फोटो : amar ujala

विस्तार

ज्येष्ठ मास की शनिचरी अमावस्या के पावन अवसर पर शनिवार को भगवान राम की तपोस्थली चित्रकूट में आस्था का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला। धर्मनगरी के कण-कण में भक्ति की रसधारा बही, जहाँ देश के कोने-कोने से आए पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां मंदाकिनी के शीतल जल में पुण्य की डुबकी लगाई। स्नान के पश्चात भक्तों ने भगवान कामतानाथ स्वामी के चरणों में मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की और पंचकोसीय परिक्रमा पूरी की।

विज्ञापन

भोर की पहली किरण के साथ शुरू हुआ 'स्नान पर्व'

शनिवार तड़के भोर के तीन बजते ही रामघाट, भरतघाट और बालघाट पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। 'हर-हर महादेव' और 'जय श्रीराम' के गगनभेदी उद्घोष से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्ज से भर उठा। ज्येष्ठ की तपती गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। मां मंदाकिनी में स्नान के बाद भक्तों ने तट पर स्थित मंदिरों में विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और अपनी सामर्थ्य अनुसार दान-पुण्य कर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कामतनाथ स्वामी की परिक्रमा के लिए लगी लंबी कतारें

स्नान के बाद श्रद्धालुओं का रुख मुख्य तीर्थ भगवान कामतानाथ स्वामी की ओर रहा। पांच किलोमीटर लंबे परिक्रमा पथ पर भक्तों का ऐसा तांता लगा कि तिल रखने की भी जगह नहीं बची। धूप और उमस को दरकिनार कर बच्चे, वृद्ध और महिलाएं 'कामदगिरि भगवान की जय' के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। परिक्रमा पथ पर जगह-जगह भंडारों और जल सेवा केंद्रों के माध्यम से भक्तों को राहत पहुँचाई गई।

विज्ञापन

Over Five Lakh Devotees Take Holy Dip in Mandakini on Jyeshtha Shani Amavasya in Chitrakoot
मंदिर के सामने नृत्य करती महिलाएं - फोटो : amar ujala

प्रशासनिक सतर्कता: चप्पे-चप्पे पर पहरा

इतनी भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था का मोर्चा खुद अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकांत राय ने संभाला। उन्होंने स्वयं रामघाट, निर्मोही अखाड़ा और मेला क्षेत्र का सघन भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भीड़ नियंत्रण के लिए बेड़ी पुलिया, शंख चौराहा और अन्य प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग की गई थी, जिससे वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा सका और पदयात्रियों को चलने में असुविधा नहीं हुई। सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल के साथ-साथ पीएसी के जवानों को भी तैनात किया गया था।

जल और थल दोनों जगह पुलिस मुस्तैद

अपर पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि वे श्रद्धालुओं के साथ विनम्रतापूर्वक व्यवहार करें। विशेष रूप से घाटों पर तैनात जल पुलिस और अनुभवी नाविकों को सतर्क रहने को कहा गया ताकि कोई भी श्रद्धालु गहरे पानी में न जा सके। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कुशल राहत दल और नावों के माध्यम से निरंतर पेट्रोलिंग की जाती रही।

सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया मदद का हाथ

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न सेवा समितियों ने सराहनीय कार्य किया। चिलचिलाती धूप को देखते हुए जगह-जगह शीतल पेयजल, शरबत और पौष्टिक आहार के स्टाल लगाए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जगह-जगह चिकित्सा सहायता केंद्र स्थापित किए गए थे, जहाँ एम्बुलेंस और डॉक्टरों की टीम मुस्तैद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed