फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Outstanding work award to Tulsi Krishi Vigyan Kendra Ganiwan

तुलसी कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां को उत्कृष्ट कार्य पुरस्कार

Thu, 17 Jun 2021 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Outstanding work award to Tulsi Krishi Vigyan Kendra Ganiwan
चित्रकूट। कृषि विज्ञान केंद्रों की 28वीं क्षेत्रीय कार्यशाला का ऑनलाइन आयोजन किया गया। 15 से 17 जून तक चली इस कार्यशाला में जिले के तुलसी कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। बेहतर प्रस्तुतिकरण का पुरस्कार भी इसी संस्थान को मिला है।
विज्ञापन

कार्यशाला के समापन पर बृहस्पतिवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के उप महानिदेशक ने कृषि विज्ञान केंद्रों को बीज उत्पादन, मधुमक्खी पालन, पौध सामग्री उत्पादन से किसानों की आय बढ़ाने एवं लागत कम करने के लिए काम करने के बारे में समझाया।
विज्ञापन

कार्यशाला में बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा के कुलपति डॉ. यूएस गौतम, आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या के डॉ. वृजेन्द्र सिंह, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के डा. डी.आर.सिंह, सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ के डा. आर.के. मित्तल भी शामिल रहे। कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां को अति पिछड़े क्षेत्र में कृषि क्षेत्र में बेहतर काम करने और प्रस्तुतिकरण पर पुरस्कार मिला है। केंद्र प्रभारी डॉ. चंद्रमणि त्रिपाठी, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. विजय गौतम, डॉ. कमलाशंकर शुक्ला, डॉ. गोविंद व ममता त्रिपाठी ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed