फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Outbreak of cold, one death due to fever, five admitted

सर्दी का प्रकोप जारी, बुखार से एक की मौत, पांच भर्ती

Sun, 22 Dec 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Outbreak of cold, one death due to fever, five admitted
चित्रकूट। मौसम की बेरहमी थम नहीं रही है। शनिवार को सुबह धूप निकली, शाम होते ही गलन बढ़ने से लोग घरों में दुबक गए। वहीं, मौसम का मिजाज बदलने से बीमारियों ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल में बुखार व पेट दर्द के रोगी बढ़े हैं। बुखार से पीड़ित एक महिला की मौत हो गई। पांच मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। एक की हालत ज्यादा नाजुक होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

घुरेहटा गांव निवासी श्यामलली पत्नी गुरु प्रसाद को शुक्रवार की शाम बुखार व पेटदर्द की शिकायत हुई। परिजन जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बुखार व पेटदर्द से पीड़ित बलराज पुत्र प्रेमकिशन निवासी शंकर बाजार कर्वी, प्रेरणा पुत्री कैलाश पांडेय निवासी कर्वी, किरन पत्नी राम निवासी तरौंहा व समरजीत पुत्र जगरूप निवासी पिलखिनी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरसेंडा निवासी भूरा पुत्र श्रीवा को ठंड लगने के कारण परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे प्रयागराज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed