फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   other

पर्यावरण गतिविधि के कार्य सराहनीय: रामजी

Sun, 02 Aug 2020 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
other
द्घचत्रकूट। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, कानपुर प्रांत के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की वर्चुअल बैठक रविवार को हुई। प्रांत प्रचारक रामजी ने कहा कि देश में प्रकृति पूजा का महत्व सदैव से रहा है। प्रत्येक व्यक्ति को किसी न किसी रूप में प्रकृति से जुड़ाव रखने की परंपरा है। प्रकृति प्रदत्त वृक्ष, जल, वायु, मिट्टी आदि का संबंध मानव जीवन से है और सदैव रहेगा। प्रकृति से छेड़छाड़ और उसका नुकसान करने से लोगों को संकट का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

पालक अधिकारी डॉ हरेश प्रताप सिंह ने कहा कि भविष्य को बचाने के लिए वृक्षों को अधिक से अधिक मात्रा में लगाना चाहिए। प्रांत संयोजक डॉ उमेश कुमार शुक्ल ने कहा कि सिंतबर माह में प्रारंभ की गई पर्यावरण गतिविधि का कार्य इसी वर्ष फरवरी माह से कानपुर प्रांत में शुरू किया गया। प्रगति वृत प्रस्तुत करते हुए बताया कि आगामी 16 अगस्त को पर्यावरण गतिविधि का अभ्यास वर्ग आयोजित होगा। डॉ स्मिता सिंह को इसका वर्गाधिकारी बनाया गया है। वर्चुअल बैठक में चित्रकूटधाम, झांसी, इटावा, फर्रुखाबाद, कानपुर व फतेहपुर के संयोजक, सह संयोजक, पर्यावरण गतिविधि के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन डॉ नितिन कुमार पांडेय और अश्विनी दुबे ने किया। इस मौके पर डॉ अश्विनी, जिले के विभाग प्रमुख डॉ जगन्नाथ पाठक आदि मौजूद रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी शैक्षिक संस्थान प्रमुख डॉ भूपेंद्र सिंह ने ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed