{"_id":"5f27017c8ebc3e63ba6364d2","slug":"other-chitrakutt-news-knp5747348167","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो नंबर- 2 18-09-46","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो नंबर- 2 18-09-46
विज्ञापन
खोही (चित्रकूट)। कांग्रेस के विधायक नीलांशु चतुर्वेदी को फोन कर दो लाख रुपये रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मप्र के अनूपपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास रंगदारी मांगने के लिए प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद किया है। एक आरोपी सतना जिले का है, जबकि दूसरा नाबालिग मप्र के अनूपपुर जिले का निवासी है।
शुक्रवार को कांग्रेस विधायक के कंप्यूटर ऑपरेटर विजय प्रताप शुक्ला के पास अज्ञात नंबर से फोन कर दो लाख की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी मिली थी। एसपी रियाज इकबाल ने मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी थी। मोबाइल नंबर की लोकेशन की जानकारी होते ही अनूपपुर जिले की पुलिस की मदद से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों में एक मेहुती थाना, कोटर जिला सतना निवासी सुखेंद्र पुत्र रघुराज कुशवाहा और दूसरा उसका किशोर साथी है। सतना एसपी ने बताया कि दोनो को नया गांव थाना लाया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सुखेंद्र अनूपपुर जिले में टाइल्स लगाने का कार्य करता है। पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके फोन से नाबालिग साथी ने फोन किया था। नयागांव थाना प्रभारी आरबी त्रिपाठी ने बताया कि दोनो एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दोनों के अलग अलग बयान लिए जा रहे हैं।