फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Online application is made after the ration card

आन लाइन आवेदन के बाद भी नहीं बने राशन कार्ड

Fri, 03 Jun 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला चित्रकूट
अमर उजाला चित्रकूट Updated Fri, 03 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Online application is made after the ration card
प्रदर्शन करतीं दूबी गांव की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
 मऊ ब्लाक के दूबी गांव की महिलाओं ने गुरुवार को कलेेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि दो माह से राशन सामग्री नहीं मिली है। कुछ महिलाओं ने बताया कि आनलाइन आवेदन करने के बाद भी अब तक राशन कार्ड ही नहीं बने है।
विज्ञापन


 दूबी गांव की राजरानी, रामरती, पियरिया, ननकी, रजनी, चुन्नी, ब्रजलाल व शिवदयाल ने बताया कि उनके पास राशन कार्ड तो है, लेकिन कोटेदार राशन सामग्री नहीं देता है। हर बार टालमटोल कर वापस कर देता है। वहीं इसी गांव की रजनी, संगीता, संतोष और रनिया ने बताया कि नए राशन कार्ड के लिए कई बार आनलाइन आवेदन किया, लेकिन अभी तक कार्ड नहीं बने हैं।
विज्ञापन


चित्रकूट। मऊ के हर्दीकला निवासी शिव कुमारी, मुन्नी, निर्मला, अर्चना, कांति, संगीता, श्यामकली, संतोषी, सुमन व पूजा आदि ने गुरुवार को मुख्यालय स्थित समाज कल्याण कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बताया कि उनको समाजवादी पेंशन नहीं मिल रही है, जबकि उनका नाम पात्रों की सूची में हैं और बैंक में खाते भी खुले हैं। इसके बावजूद उन्हें पेंशन के लिए परेशान होना पड़ रहा है। महिलाओं ने जिला समाज कल्याण अधिकारी डीडी मुदगल को ज्ञापन सौंपकर पेंशन दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed