फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   One month old child burnt in house fire, referred to Prayagraj

Chitrakoot News: घर में आग से एक माह का मासूम झुलसा, प्रयागराज रेफर

Sat, 03 Jan 2026 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
One month old child burnt in house fire, referred to Prayagraj
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। सदर ब्लाक कर्वी के हरिहरपुर गांव में शुक्रवार रात एक किसान के घर में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। लपटों से घर का एक बड़ा हिस्सा जल गया। हादसे में घर में सो रहा एक माह का मासूम आर्यन झुलस गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। झुलसे बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।

हरिहरपुर गांव निवासी जुगुल यादव ने बताया कि शुक्रवार रात उनका पूरा परिवार घर में सो रहा था। देर रात को अचानक घर के एक हिस्से में आग लग गई। बताया कि घर के बाहर जल रहे अलाव की चिंगारी से आग भड़की, जिसने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठते देख परिवार के सदस्य चिल्लाते हुए बाहर की ओर भागे। इस अफरातफरी में घर का लगभग आधा हिस्सा आग की चपेट में आ गया। आग से घर में मौजूद रमाशंकर का एक माह का पुत्र आर्यन आग से झुलस गया। परिवार ने बड़ी मुश्किल से उसे बाहर निकाला, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। ग्रामीणों ने मिलकर लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आनन-फानन में बच्चे के परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल प्रयागराज रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। हालांकि, अलाव की चिंगारी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन प्रशासन द्वारा हर पहलू की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed