{"_id":"665f709b88a1377ceb0cfe74","slug":"one-killed-one-injured-in-vehicle-collision-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-107401-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: वाहन की टक्कर से एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: वाहन की टक्कर से एक की मौत, एक घायल
विज्ञापन
चित्रकूट। बहन के घर से लौट रहे बाइक सवार दोस्तों को वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको सीएचसी में भर्ती कराया।
मध्य प्रदेश के सतना जिले के बरौंधा थाना के कंदर निवासी छोटे भाई रामानंद यादव ने बताया कि बड़े भाई फूलचंद्र यादव (30) व उसका दोस्त त्रियुगीनारायण (29) के साथ बाइक से सोमवार की शाम को बघेलाबारी फतेहगंज निवासी बहन सरोज देवी के घर गए थे। रात को दोनों वापस अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही वह कोलौंहा मोड़ के पास पहुंचे तो पीछे से वाहन ने टक्कर मार दी। फूलचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि त्रियुगीनारायण गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों ने इसकी सूचना भरतकूप पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी कर इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी और घायल हो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर में भर्ती कराया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। परिजन घायल को बांदा जिला अस्पताल ले गए। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। वह दो भाईयों में बड़ा था। उसके एक पुत्र है। पत्नी राजकली देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है।