{"_id":"656cbab732f7b3b7d90aaec7","slug":"one-died-due-to-fever-and-stomach-ache-six-patients-admitted-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-3318-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बुखार और पेट दर्द से एक की मौत, छह मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बुखार और पेट दर्द से एक की मौत, छह मरीज भर्ती
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला अस्पताल में बुखार, सर्दी-जुकाम, पेट दर्द और उल्टी-दस्त के मरीज इलाज करा रहे हैं। रविवार को एक मरीज की मौत हो गई। छह नए मरीज भर्ती हुए हैं।
शहर से सटे कंधईपुर गांव निवासी श्रीपाल (35) को दो दिन से बुखार और पेटदर्द की शिकायत थी। हालत गंभीर होने पर रविवार की सुबह परिजन जिला अस्पताल लाए। डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर ले गए। उधर, निर्वाचन कार्यालय के प्रधान सहायक संजय श्रीवास्तव की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इससे चक्कर खाकर वहीं बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल लाया गया। दो घंटे के इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया। इसके अलावा जिला अस्पताल में बुखार, पेट दर्द, सर्दी-जुकाम व उल्टी दस्त के मरीजों की भीड़ बढ़ रही है।
रविवार को पचोखर पहाड़ी निवासी सोहन की सात वर्षीय पुत्री रागिनी, जवाहर नगर मानिकपुर निवासी कोदिया (65), द्वारिकापुरी निवासी विमला (45) व सीतापुर निवासी सावित्री (35), कोलगदहिया निवासी जानकी (30) व सपहा निवासी राकेश कुमार का चार वर्षीय पुत्र सोनू को उल्टी दस्त, बुखार, पेट दर्द व सर्दी-जुकाम के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।