फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   One caught with a bag filled with Rs 80 lakh

Chitrakoot News: 80 लाख रुपये से भरे बैग के साथ एक को दबोचा

Sun, 26 Oct 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 26 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
One caught with a bag filled with Rs 80 lakh
मानिकपुर। जीआरपी व आरपीएफ ने रविवार को एक आरोपी पकड़ा। वो मुंबई से एक व्यापारी की लाखों की रकम चोरी करके भागा था। उसके पास से पुलिस ने 80 लाख रुपयों से भरा बैग बरामद किया है। आरोपी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के गोपालपुर निवासी किशोर मिस्त्री महाराष्ट्र में एक सोने व्यापारी के यहां बतौर कारीगर का काम करता है। 23 अक्तूबर को बैग में गोल्ड लेने की बात कह कर एक करोड़ रुपये से भरा बैग लेकर निकला और अपना मोबाइल बंद कर लिया। काफी देर तक मिस्त्री का कुछ पता नहीं चला तो व्यापारी ने थाना एलटी मार्ग में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

महाराष्ट्र पुलिस के अनुसार रुपये से भरा बैग लेकर वह शिरडी आ गया था।वहां सीसीटीवी फुटेज में दिखाई पड़ा कि वहां से बस से नासिक के लिए निकला और वहां से मुंबई हावड़ा ट्रेन से अपने गांव के लिए चल दिया। इसकी सूचना रेलवे सतना जीआरपी को दी लेकिन जीआरपी नहीं पकड़ सकी। इसके बाद मानिकपुर जीआरपी और आरपीएफ सूचना मिली तो थाना प्रभारी वीर सिंह व मोहम्मद सालिक ने टीम के साथ ट्रेन के अंदर ही युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पास से 80 लाख एक हजार 500 रुपये मिले हैं। मुंबई से आई पुलिस को बरामद बैग व आरोपी को सौंप दिया गया। कार्रवाई में एसआई अतुल गौतम, विमलेश कुमार, दीवान महेन्द्र वर्मा, भानूप्रताप, गौरव सिंह, गंगाचरण, संतोष कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed