फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   on rthe first day 16 nomination forms sell

पहले दिन कोई नामांकन नहीं, कुल 16 पर्चे बिके

Tue, 31 Jan 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट।
अमर उजाला ब्यूरो चित्रकूट। Updated Tue, 31 Jan 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
on rthe first day 16 nomination forms sell
इलेक्‍श्‍ान - फोटो : amarujala
चित्रकूट।
विज्ञापन

विधान सभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के पहले दिन किसी प्रत्याशी ने नामांकन तो नहीं कराया लेकिन दोनों सीट के लिए कुल सात दावेदारों ने पर्चे खरीदे। इसमें कुछ चौंकाने वाले नाम भी सामने आए। मानिकपुर सीट से भाजपाई राम दयाल त्रिपाठी ने बगावती तेवर दिखाते हुए पर्चा खरीदा। इसी सीट से सपा के पूर्व घोषित प्रत्याशी निर्भय सिंह पटेल ने चालान फार्म लिया। इसके अलावा बसपा व भाजपा के प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा।
   
कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित दोनों विधान सभा सीट के लिए बने अलग-अलग नामांकन कक्ष में दिन भर पर्चा खरीदने वाले प्रत्याशियों का आना जाना रहा। चित्रकूट विधानसभा सीट के रिटर्निंग अफसर नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पहले दिन कुल तीन पर्चे बिके। सभी ने दो-दो सेट पर्चा लिया जबकि बसपा प्रत्याशी ने चार सेट खरीदे। इसी प्रकार मानिकपुर सीट के रिटर्निंग अफसर राम मूर्ति त्रिपाठी ने बताया कि कुल चार लोगों ने पर्चें खरीदे। सभी ने दो-दो सेट लिए।
विज्ञापन


अपर एसपी-सीओ ने किया निरीक्षण
चित्रकूट। नामांकन के पहले दिन ही कड़ी सुरक्षा रही। नामांकन कक्ष से लेकर कलेक्ट्रेट के अंदर जाने के लिए लोगों की पुलिस कर्मियों से कई बार नोकझोक भी हुई। अपर एसपी अशोक कुमार व सीओ सिटी राजेश तिवारी ने पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने खरीदे पर्चे
चित्रकूट विधान सभा सीट के लिए जनार्दन सिंह पटेल निवासी बरमपुर ने पहला पर्चा खरीदा। वह अपने प्रस्तावक राम किशोर कुरील के साथ आए। इसके बाद कम्युनिस्ट पार्टी के अमित यादव निवासी दउआपुरवा सरैंया और बसपा के जगदीश प्रसाद गौतम निवासी गांधी गंज कर्वी ने पर्चा खरीदा। मानिकपुर सीट के लिए पहला पर्चा मऊ निवासी खुदा बख्श ने खरीदा। इसके बाद भाजपाई रामदयाल त्रिपाठी, भाजपा प्रत्याशी आर.के पटेल और बसपा के निवर्तमान विधायक चंद्रभान सिंह पटेल ने पर्चा खरीदा।


चालान फार्म भी लेने से चर्चा
मानिकपुर सीट के लिए पर्चे के अलावा कुछ दावेदारों ने पहले दिन सिर्फ चालान फार्म लिया। इसमें सपा के निर्भय सिंह पटेल, मानववादी पार्टी के दुर्गा प्रसाद, भाकपा के महेंद्र प्रताप और राष्ट्रीय आमजन पार्टी सेवा पार्टी के अखिलेश कुमार ने चालान फार्म लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed