{"_id":"a694b6b73da3c551d64b6663705193de","slug":"old-student-conference-had-shared-memories-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" पुरातन छात्र सम्मेलन में साझा कीं पुरानी यादें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरातन छात्र सम्मेलन में साझा कीं पुरानी यादें
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
Updated Thu, 05 Mar 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीनदयाल शोध संस्थान के सुरेंद्रपाल ग्रामोदय विद्यालय में पुरातन छात्र-छात्रा सम्मेलन में सन् 1998 से 2014 तक विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने अपनी यादें साझा कीं।
सम्मेलन में रसशाला आरोग्यधाम प्रभारी डॉ. विजय प्रताप सिंह ने कहा कि छात्र समाज जीवन के विविध पहलुओं पर सृजनात्मक व विकासात्मक कार्य में संलग्न हो, ऐसी संस्थान की अपेक्षा है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन कुमार तिवारी ने कहा कि छात्र-छात्राएं संस्कारित, स्वावलंबी और समाजोपयोगी बनें और जहां भी जाएं, समाज निर्माण के कार्याें में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें, यही इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है। कालका श्रीवास्तव ने छात्रों के नैतिक दायित्वों पर सारगर्भित मार्गदर्शन प्रदान किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में पुरातन छात्र परिषद ने व्याख्याता अशोक दीक्षित को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया। संयुक्त राज्य अमेरिका में इंजीनियर वरिष्ठ पुरातन छात्र परिषद के निदेशक हर्ष वर्मा ने पुरातन छात्र परिषद की भूमिका प्रस्तुत की। परिषद के सचिव रविदरश तिवारी ने परिषद की गतिविधियों एवं भावी योजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया।
संचालन कर रहे अशोक सोनी ने परिषद के कोष एवं आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। चीन से मेडिकल की पढ़ाई कर रहे आशुतोष उपाध्याय, दुबई में कार्यरत शिवांशु वर्मा, अजयदीप, ऋचा त्रिपाठी, अपर्णा शुक्ला, प्रतिमा त्रिपाठी, प्राची सैनी, रामकुमार, विपिन, अंकुर, अजयदीप, जितेंद्र सोनी आदि मौजूद रहे।