फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Old pension system should be implemented like other states

चित्रकूटः अन्य राज्यों की तरह लागू हो पुरानी पेंशन व्यवस्था

Wed, 21 Sep 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Old pension system should be implemented like other states
सदर तहसील परिसर में प्रदर्शन के दौरान मौजूद प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी व शिक्षक । संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। पुरानी पेंशन समेत अन्य मांगों को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने सदर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। शिक्षक नेताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन सदर एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अवध बिहारी सिंह के नेतृत्व में शिक्षक मंगलवार की दोपहर को तहसील परिसर पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि कई राज्यों में कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल की गई है। ऐसे में यूपी में भी इसे बहाल कराया जाए। शिक्षामित्रों, शिक्षाकर्मी, अनुदेशक व नियोजित शिक्षकों को काम करते कई साल हो गए हैं, उन्हें नियमित किया जाए।
विज्ञापन

जिला मंत्री संजय अवस्थी ने कहा कि पूरे देश में सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों का क्रियान्वयन किया जाए। लगभग दो घंटे तक प्रदर्शन चला। इस दौरान लवलेश कुमार, उमाशंकर सिंह, रामकिशोर, ओम प्रकाश सिंह, अजय गौतम, भैरों प्रसाद, हेमराज सिंह, राम सिंह, कमलेश कुमार, देवेश मिश्रा, आनंद यादव, हनुमंत तिवारी, अशोक यादव, महेश प्रसाद, राजकुमार, कुशल सिंह, संतोष प्रजापति, महेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed