फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Old man died due to fever and stomach ache, seven patients admitted

Chitrakoot News: बुखार व पेट दर्द से वृद्ध की मौत, सात मरीज भर्ती

Fri, 29 Mar 2024 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Old man died due to fever and stomach ache, seven patients admitted
चित्रकूट। बुखार व पेट दर्द से पीड़ित वृद्ध की जिला अस्पताल में मौत हो गई। इसके अलावा सात मरीज भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन

सीतापुर चौकी क्षेत्र के सीतापुर ग्रामीण निवासी कोदू प्रसाद (70) को बेटे हरिमोहन ने बुखार व पेट दर्द के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बेटे ने बताया कि तीन दिन से लगातार बुखार व पेटदर्द की शिकायत थे। गुरुवार को ज्यादा तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल लाए थे। पुलिस को सूचना दिए बगैर शव घर ले गए।

इसके अलावा दरसेड़ा निवासी गोमती देवी (60), गौतमपुर निवासी चंद्रप्रकाश की 18 वर्षीय चुन्नी देवी, पुरानी बाजार पप्पू की तीन वर्षीय पुत्री सौम्या, भंभई निवासी कमल सिंह की दस वर्षीय पुत्री शिवानी, बछरन निवासी रामेश्वर प्रसाद (60), शोभा सिंह का पुरवा निवासी कलावती (60), रसिन निवासी जितेंद्र की दो वर्षीय पुत्री रूबी व घुरेटनपुर निवासी जागेश्वर (60) को खांसी-जुकाम, पेट दर्द व बुखार के चलते भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed