{"_id":"5e306cd58ebc3e4b1f356ae6","slug":"old-man-beaten-up-with-a-stick-in-a-goat-dispute-chitrakutt-news-knp5409662181","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरी के विवाद में वृद्ध की डंडे से पीट हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरी के विवाद में वृद्ध की डंडे से पीट हत्या
विज्ञापन
मानिकपुर(चित्रकूट)। घर के खेल रहे बकरी के दो बच्चों को पड़ोसी युवक नशे में धुत होकर उठा कर ले गया। कुछ दूरी पर ले जाकर उन्हें पटक दिया। विरोध करने पर आरोपी ने वृद्ध मालिक को पीट दिया। लहूलुहान हालत में वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मारकुंडी थाना क्षेत्र के अमचुर नेरुवा के मजरा भेंड़ा निवासी श्यामलाल सेन (65) पुत्र रामगरीब की बकरियां बाहर थीं। वहीं, बकरी के बच्चे खेल रहे थे तभी नशे में धुत पड़ोसी अशोक विश्वकर्मा पुत्र श्यामलाल ने बकरी के दो बच्चे को उठाकर कुत्ते के सामने पटक दिया। जिसका विरोध बकरी पालक वृद्ध ने किया तो लाठी से जमकर पिटाई कर दी। परिजन वृद्ध को आनन-फ ानन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानिकपुर ले गए।
वृद्ध की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के दो पुत्रियां हैं। घटना के बाद से पत्नी रामलली का बुरा हाल है। थानाध्यक्ष रविप्रकाश ने बताया कि हत्यारोपी को गांव के बाहर से पकड़कर हत्या में प्रयुक्त डंडे की भी बरामदगी कर ली गई है। हत्यारोपी बंगलूरू में एक फर्नीचर की दुकान में काम करता है। कुछ दिन पूर्व वह छुटटी लेकर गांव आया था। बुधवार को उसे बंगलूरू जाना था।