फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   officers should keep information about construction works

निर्माण कार्यों की जानकारी रखें अफसर

Sun, 03 May 2015 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट Updated Sun, 03 May 2015 09:39 PM IST
विज्ञापन
officers should keep information about construction works
विभागीय अधिकारियों को संबंधित निर्माण कार्यों की पूरी जानकारी होनी चाहिए। ऐसा न होने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। ये बात जिले के नोडल अधिकारी और राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के निदेशक अमित कुमार घोष ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान कही। कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले विकास कार्यों में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी ने पचास लाख से अधिक लागत की सड़कों, बुंदेलखंड पैकेज, पिछड़ा धन अनुदान निधि, माडल स्कूल आदि विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों से कहा कि उनकी जो भी समस्याएं हैं, वे उनको बताएं। वह हर महीने दो बार आएंगे और इनका निस्तारण करेंगे। उन्होंने विभागीय कार्यों की फाइल बनाकर उन्हें ई मेल करने के भी निर्देश दिए और अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी लिए।
विज्ञापन


कहा कि कार्यों को समयबद्ध और पारदर्शिता के आधार पर पूरा करें। लोक निर्माण विभाग के कार्यों के संबंध में सहायक अभियंता ने बताया कि सेतु निर्माण निगम को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे टिप्पणी लगाकर वापस भेजा गया है। इस पर नोडल अधिकारी ने निगम के परियोजना प्रबंधक को निर्देश दिए कि तत्काल इन कार्यों को पूरा करें। जिला पंचायत विभाग ने बताया कि जिले में 22 कार्य विभाग द्वारा कराए जा रहे हैं, जिसमें 18 पूरे हो चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने पुलिस कार्यालय, माडल स्कूलों, कर करेतर, वाणिज्य, मनोरंजन, आबकारी, खनिज, वन सिंचाई, विद्युत कार्यों आदि की समीक्षा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुपोषण और अन्य बीमारियों से ग्रसित बच्चों की देखभाल ठीक से करने, गांवों में स्वास्थ्य टीमें भेजने को कहा। नोडल अधिकारी ने पेयजल योजना के कार्यों को जल्द हैंडओवर कराने के निर्देश दिए। मौके पर डीएम नीलम अहलावत समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।


बाहर से दवा न मंगाएं
नोडल अधिकारी ने संयुक्त जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर का मुआयना किया। बताया कि निदेशालय से एएनएम की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा जरूरत पड़ी तो और भर्तियां जिले स्तर से भी की जाएंगी। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में बाहर से मरीजों को दवाएं न लिखी जाएं। दवाएं कम हों तो बताएं, व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed