{"_id":"635acb03c13a1c36ac255a2d","slug":"officers-raid-caught-jcb-and-two-tractors-chitrakoot-news-knp7252450196","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में छापा पड़ते ही अफरा तफरी कई भागने में सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में छापा पड़ते ही अफरा तफरी कई भागने में सफल
विज्ञापन
फोटो- 1- मानिकपुर के भौंटीका पुरवा में बरामद मौरंग लदा ट्रैक्टर। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
मानिकपुर (चित्रकूट)। भौटीपुरवा में मौरंग के अवैध खनन की सूचना पर प्रभारी तहसीलदार विवेक कुमार ने दबिश दी। उन्होंने मौके पर अवैध खनन होते पाया।
खनन में लगी एक जेसीबी, मौरंग लदा एक ट्रैक्टर और एक खाली ट्रैक्टर पकड़ा गया। खनन में लगे लोग भाग निकले।
भौटीपुरवा में बुधवार की रात एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव को अवैध खनन की सूचना मिली। इस पर उन्होंने प्रभारी तहसीलदार विवेक कुमार के नेतृत्व में टीम को भेजा।
टीम के पहुंचते ही खनन में जुटे लोगों में अफरा तफरी मच गई। कई लोग वाहन छोड़कर भाग निकले, जबकि कुछ लोग ट्रैक्टर लेकर भागे।
मौके से एक जेसीबी, मौरंग लदा एक ट्रैक्टर व एक खाली ट्रैक्टर पकड़ा गया है। थाना पुलिस को बुलाकर उनको सुपुर्द कर दिया गया।
प्रभारी तहसीलदार ने बताया कि खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए खनिज विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई है।
गौरतलब हेै कि क्षेत्र के मऊगढ़ी, काली घाटी, सरहट कालोनी के पीछे, एलहा बढैया, निही, चुरेह और कल्याणपुर क्षेत्र में अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है। एसडीएम ने कहा कि जल्द ही सभी जगह जांच कराई जाएगी।