{"_id":"60f5c43d8ebc3e6d342ee67a","slug":"offer-namaz-at-home-on-bakrid-dm-chitrakoot-news-knp64124339","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद पर घर में अदा करें नमाज : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद पर घर में अदा करें नमाज : डीएम
विज्ञापन
बैठक में निर्देश देते डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल व मौजूद एसपी अंकित मित्तल और एडीएम जीपी सिंह। सं?
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल और पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल की मौजूदगी में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें अधिकारियों के अलावा धर्मगुरु और संभ्रांत नागरिक भी शामिल हुए।
डीएम ने कहा कि बकरीद, कांवड़ यात्रा, गुरु पूर्णिमा और अन्य त्योहारों को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखा जाए। कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर विशेष सावधानी बरती जाए। मस्जिद में सामूहिक नमाज नहीं होगी। त्योहारों पर सभी को सामाजिक दूरी का पालन, नियमित मास्क का प्रयोग करने की सलाह दें। खुले में कुर्बानी न हो। कुर्बानी अपने घर के अंदर करें। कुर्बानी के बाद अवशेष गड्ढे खोदकर दबा दें। प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न दें। अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए की आवारा पशु न घूमने पाए। सूअर पालकों को अभी से ही बता दिया जाए, ताकि त्योहारों के दिन कोई समस्या न हो।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मिलजुल कर त्योहार मनाना चाहिए। अव्यवस्था फैलाने और माहौल खराब करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया, ट्विटर, फेसबुक, व्हाट्सएप पर भ्रामक सूचना फैलाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। बैठक में एडीएम जीपी सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी तुलसीराम, तहसीलदार कर्वी संजय अग्रहरि भी मौजूद रहे।