फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   NSS unit formed in college

महाविद्यालय में एनएसएस इकाई का गठन

Sat, 19 Dec 2015 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Sat, 19 Dec 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन

 गोस्वामी तुलसीदास महाविद्यालय में गुरुवार को

विज्ञापन
एनएसएस इकाई का गठन किया गया। प्राचार्य डा. बीके पांडे ने बताया कि महाविद्यालय में पिछले कुछ वर्षों से एनएसएस इकाई समाप्त कर दी गई थी, जिसके लिए लगातार दो साल से विश्वविद्यालय और शासन से इकाई की मांग की जा रही थी।


इस पर एक इकाई महाविद्यालय को मिल गई है। इसमें सौ छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है।प्राचार्य ने बताया कि इसके लिए लगभग दो सौ छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए थे।

जिसमें  70 छात्राओं और 30 छात्रों का चयन किया गया है। छात्र- छात्राओं का चयन नियमित उपस्थिति, अनुशासन और अन्य गतिविधियों एंव सेवा के क्षेत्र में उनका योगदान आदि देखकर किया गया है।


डा. सीमा कुमारी और डा. अमित कुमार सिंह को एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई  है। प्राचार्य  ने बताया कि एनएसएस इकाई द्वारा पास के एक गांव को गोद लिया जाएगा।


 जहां साफ-सफाई, महिला जागरूकता, बालिकाओं को व्यवसायिक प्रशिक्षण आदि कार्य किए जाएंगे। जनवरी माह में इसका पहला कैंप लगाया जाएगा। इसके बाद साल भर उस गांव में कार्य करवाएं जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed