{"_id":"63fa523ce5cc0d28f9029567","slug":"now-sit-will-interrogate-suspended-jail-officials-chitrakutt-news-c-12-pkl1002-97813-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: अब निलंबित जेल अधिकारियों से पूछताछ करेगी एसआईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: अब निलंबित जेल अधिकारियों से पूछताछ करेगी एसआईटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। जेल में विधायक अब्बास से पत्नी निखत की मुलाकात कराने के मामले में अब निलंबित अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी। एसआईटी ने इनके संबद्धीकरण स्थल से जुड़ी जानकारी जुटाई है। इनसे मौके पर जाकर पूछताछ की जाएगी।
जांच अधिकारी सीओ हर्ष पांडेय ने बताया कि इस प्रकरण में अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है। कुछ को संदेह के आधार पर पकड़ा गया है। बता दें कि 10 फरवरी को जेल में विधायक अब्बास अंसारी से नियमों के विपरीत मिलने पर उसकी पत्नी निखत बानो व चालक नियाज को डीएम-एसपी ने छापा डालकर पकड़ा था। इस पर जेल अधीक्षक समेत आठ अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सीओ के अनुसार अब इन सभी से पूछताछ की जाएगी। यह सब अलग-अलग स्थानों पर संबद्ध हैं। निखत की जेल में अब्बास से मुलाकात के संबंध में इनसे सवाल पूछे जाएंगे।
बैंक अधिकारी व साइबर कैफे संचालक हिरासत में
चित्रकूट। जेल प्रकरण में एक बैंक अधिकारी और एक साइबर कैफे का संचालक भी जांच टीम के निशाने पर है। कई अन्य नाम भी सामने आए हैं। इसमें कसहाई निवासी कुछ युवक हैं। जांच टीम ने शनिवार को दो कैफे संचालकों को पूछताछ के लिए पकड़ा है। सर्विलांस व एसआईटी ने इनके कंप्यूटर से कुछ जानकारी जुटाई है। इसी प्रकार एक बैंक का अधिकारी भी मददगार के रूप में निशाने पर है। (संवाद)
विज्ञापन
लखनऊ अदालत में पेश होकर जेल गया नवनीत
चित्रकूट। प्राॅपर्टी डीलर नवनीत सचान को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार की सुबह लखनऊ की भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश किया। जांच ग-धिकारी हर्ष पांडेय ने बताया कि अदालत के आदेश पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लखनऊ जेल भेजा गया है। (संवाद)