फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Now is the era of short films and web series: Ali Khan

अब शार्ट फिल्म और वेब सिरीज का दौर : अली खान

Mon, 18 Dec 2023 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Now is the era of short films and web series: Ali Khan
चित्रकूट। खजुराहो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मशहूर फिल्म अभिनेता अली खान और लेखक असगर वजाहत ने पत्रकारों से बातचीत की। अअभिनेता अली खान ने कहा कि यह बेव सीरीज का दौर है। दौर हमेशा बदलते रहते हैं। पहले एक्शन फिल्म का दौर था, फिर टेलीविजन का दौर आया और रामायण व महाभारत जैसे सीरियल बने। अब शार्ट फिल्म, नेट फ्लिक्स, ओटीटी आदि का दौर है। महान अभिनेता राजकपूर कहते थे कि दौर भले ही बदलते रहें, लेकिन सिनेमा हमेशा चलता रहता है। एनीमेशन फिल्में भी इस दौर में काफी कुछ योगदान दे रही हैं।
विज्ञापन

इन्होंने कहा कि यह फेस्टिवल दूसरे फिल्म फेस्टिवल से काफी अलग है। यहां युवाओं को भरपूर मौका मिलता है। युवाओं की भागीदारी और भूमिका काफी ज्यादा दिखाई पड़ती है। अभिनेता अली खान ने फिल्म गदर-2 और 150 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसके अलावा एक से बढ़कर एक आइकोनिक रोल किए हैं।
विज्ञापन

अभिनेता अली खान ने कहा कि खजुराहो उन्हें अपने गांव की तरह महसूस हो रहा है और यह जगह अद्भुत है। उन्होंने बताया कि राजा बुंदेला उनके बहुत अच्छे मित्र हैं और मैंने उनके साथ काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशहूर लेखक असगर वजाहत ने कहा कि खजुराहो को फिल्म का गढ़ बनाने के लिए बाहर की चीज यहां रोपित न करें और स्थानीय लोगों के साथ रिसर्च और कंजर्वेट करके तथ्यों के आधार पर ही कहानी बनाएं। इस मौके पर डायरेक्टर अजय मनचंदानी, आमोद भट्ट, पूर्व मिस इंडिया अभिलाषा बतरा, अजीत सिंह, अंकित पहारिया व जानकीशरण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed