फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Now, deafness will be tested with Bera machine.

Chitrakoot News: अब बेरा मशीन से होगी बहरेपन की जांच

Wed, 29 Oct 2025 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Now, deafness will be tested with Bera machine.
चित्रकूट। बहरेपन की जांच के लिए मरीजों को अब न तो गैर जनपदों तक भागदौड़ करनी पड़ेगी और न ही रुपये खर्च करने होंगे। इस जांच की सुविधा अब जिला अस्पताल में मिलेगी। इसके लिए बेरा मशीन लगाने की मंजूरी शासन से मिल गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ईएनटी विभाग में रोजाना औसतन 100 से 150 तक मरीज आते हैं। इनमें तकरीबन 80 मरीज कान की बीमारियों से पीड़ित होते हैं। करीब 50 मरीजों को डॉक्टर बेरा जांच कराने सलाह देते हैं। जिला अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध न होने से मरीजों को गैर जनपदों तक जाना पड़ता है। यही नहीं प्राइवेट पैथोलॉजी में इस जांच के लिए 15 सौ से तीन हजार रुपये तक चुकाने पड़ते हैं। इससे मरीजों को दुश्वारियां होती थी। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बहरेपन की जांच को बेरा मशीन का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। जिसे मंजूरी मिल गई है। ऐसे में अब जिला अस्पताल में ईएनटी विभाग में बेरा मशीन लगाई जाएगी। ये मशीन लगने के बाद मरीजों की जांच आसानी से हो सकेगी। सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि बहरेपन की जांच के लिए अस्पताल को बेरा मशीन स्वीकृत हुई है, हालांकि यह मशीन अभी तक आई नहीं है। जांच के लिए ईएनटी विभाग में एक साउंडप्रूफ कमरा बना है, वहां पर मरीजों की जांच होती है। नई मशीन कब आएगा यह पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed