{"_id":"6474f22c7ef98122fa0036d4","slug":"notice-to-executive-engineer-and-ae-fine-on-contractor-chitrakutt-news-c-12-1-259368-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: अधिशाषी अभियंता व एई को नोटिस, ठेकेदार पर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: अधिशाषी अभियंता व एई को नोटिस, ठेकेदार पर जुर्माना
Tue, 30 May 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 30 May 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट । डीएम अभिषेक आनंद ने हवाई पट्टी का काम करा रही संस्था के अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक दशा में अधूरा कार्य 15 जून तक पूरा कराएं। छोटा रनवे के कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने एडीएम कुंवर बहादुर सिंह को निर्देश दिए कि एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा करें। सर्किट हाउस निर्माण में लापरवाही मिलने अधिशाषी अभियंता व एई को नोटिस जारी कर ठेकेदार पर को दो लाख रुपये जुर्माने के निर्देश दिए।
सोमवार को डीएम ने एयरपोर्ट के निरीक्षण के दौरान एप्रोच रोड, बाउंड्रीवाल निर्माण, पुराना रनवे, एप्रेन, टर्मिनल बिल्डिंग, गेस्ट हाउस आदि निर्माण कार्यों को देखा। उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों व राइट्स संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एप्रोच रोड की बाउंड्रीवाॅल का निर्माण मैन पावर बढ़ाकर कराया जाए। नए रनवे की बाउंड्रीवाॅल का निर्माण व जो छोटे रनवे के पास सामग्री पड़ी है उसको तत्काल हटाया जाए।
इसके बाद देवांगना घाटी के नीचे निर्माणाधीन सर्किट हाउस के निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग भवन को निर्देश दिए कि कार्यों में तेजी लाएं। उन्होंने सीडीओ अमृतपाल कौर से कहा कि अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता को शोकॉज नोटिस दिया जाए और ठेकेदार के खिलाफ दो लाख रुपये की पेनाल्टी लगाई जाए। इस मौके पर परियोजना निदेशक ऋषि मुनि उपाध्याय, क्षेत्रीय क्रीड़़ा अधिकारी विजय कुमार आदि मौजूद रहे।