फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Notice issued to UPRNN Executive Engineer for absence from meeting

Chitrakoot News: बैठक से गायब रहे यूपीआरएनएन के अधिशासी अभियंता को नोटिस

Thu, 18 Jun 2026 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to UPRNN Executive Engineer for absence from meeting
चित्रकूट। 50 लाख से अधिक लागत वाली निर्माण परियोजनाओं की बैठक बृहस्पतिवार को कैंप कार्यालय में हुई। इसमें बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर डीएम ने यूपीआरएनएन के अधिशासी अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही अन्य को चेतावनी दी कि कार्यों में लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम पुलकित गर्ग ने कहा कि बैठक में अधीनस्थों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों का माह में कम से कम दो बार स्थलीय निरीक्षण करें और उसकी रिपोर्ट दें। साथ ही मासिक समीक्षा बैठकों में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें। वहीं निर्माण कार्यों की ऑनलाइन निगरानी के लिए संचालित सीएमआईएस पोर्टल की समीक्षा करते हुए डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि पिंक कलर में प्रदर्शित परियोजनाओं की पूर्ण तिथियां तत्काल संशोधित कर पोर्टल पर अपडेट करें। इसके अलावा पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं के पूर्णता प्रमाण पत्र, हस्तांतरण प्रमाण पत्र तथा नवीनतम फोटो भी पोर्टल पर अपलोड करें। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं की समय-सीमा निकट है, वहां अतिरिक्त मैनपावर लगाकर कार्य पूरा कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed