फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Not Getting water and electricity

नहीं मिल रहा पानी व बिजली

Mon, 21 Dec 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट Updated Mon, 21 Dec 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
Not Getting water and electricity

जिले के दौरे पर आए

विज्ञापन
सोमवार को आए मंडलायुक्त को कलेक्ट्रेट में सुहेल, बराछी, कटैया खादर, चकौर, रैपुरा, अगरहुंडा आदि के किसानों ने पंप कैनाल न चलने और विद्युत आपूर्ति को लेकर ज्ञापन दिया।


कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के बाद मंडलायुक्त एल वेंकेटश्वर लू बाहर निकले तो वहीं खड़े सिरावल के किसानों ने मिलकर पंप कैनाल नहीं चलने और रैपुरा, उड़की के किसानों ने विद्युत आपूर्ति न मिलने की शिकायत की।

जन्मेजय शुक्ला, विनय कुमार, नवन किशोर, सूरज तिवारी, विजय, रामगनेश, मोतीलाल आदि ने बताया कि पंप कैनाल नहीं चलने से उनके खेतों का पलेवा नहीं हो सका है।

दिसंबर बीतने को है और उनके खेत सूखे पड़े हैं। गेहूं की बुआई भी नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि पंप कैनाल के लिए आने वाली लाइन से बीच में कई नलकूप भी संचालित होते हैं।

पिछले दिनों एक्सईएन ने तीन दिन में पंप कैनाल चलवाने के लिए उपयुक्त बिजली देने का वादा किया था, लेकिन आज तक बिजली नहीं मिल पाई।

इस कारण से पंप कैनाल नहीं चल पा रहा है। मंडलायुक्त ने मौके पर ही खड़े एक्सईएन राजमणि विश्वकर्मा को किसानों से किए गए वादे को पूरा नहीं करने पर फटकार लगाई।
]
 कहा कि किसानों की समस्या को ध्यान से सुनकर उनका निदान करें। एसडीएम मऊ राममूर्ति त्रिपाठी को भी एक्सईएन और किसानों के साथ जाकर किसानों की समस्या का निदान करवाने को कहा।

मौके पर बताया गया कि पंप कैनाल लो वोल्टेज के कारण नहीं चल पा रहा है। इसके लिए गनीवां पावर हाउस से विद्युत सप्लाई दिए जाने के लिए काम चल रहा है। कुल सात सौ पोल लगने हैं।


जिनमें से पांच सौ पोल लगाए जा चुके हैं। वहीं बोड़ी पोखरी उपकेंद्र के मेन लाइन से विद्युत लाइन दिए जाने के की शिकायत लेकर आए लोगों को भी एक्सईएन ने आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed