फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Not disclose dealer robbed , dealer outrageous

व्यापारी से लूट का खुलासा नहीं, व्यापारी आक्रोशित

Mon, 05 Jan 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट Updated Mon, 05 Jan 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Not disclose dealer robbed , dealer outrageous

व्यापार मंडल की बरगढ़ इकाई ने पुलिस अधीक्षक स्वामी प्रसाद से मिलकर बीते

विज्ञापन
दिनों बरगढ़ के व्यापारी से हुई लूट के मामले में अभी तक कोई कार्रवाई न होने पर रोष जताया। साथ ही कहा है कि अगर घटना का खुलासा न हुआ तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। पहले व्यापारियों ने नौ जनवरी को आंदोलन और बाजार बंदी का कार्यक्रम रखा था पर एसपी के आश्वासन के बाद इन लोगों ने अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

बरगढ़ प्रधान अशोक केशरवानी, प्रकाश केशरवानी, सुनील जायसवाल और ट्रेडर्स एंड इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष शानू गुप्ता के साथ व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल सोमवार को एसपी से मिला।

व्यापारियों का कहना था कि बरगढ़ में 26 दिसंबर को गल्ला व्यापारी भैरो प्रसाद केशरवानी के साथ घाटी के पास दो लाख 80 हजार रुपए की लूट हुई थी। इस पर बाजार बंद भी रखी गई। आश्वासन के बाद भी अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और न घटना का खुलासा किया जा सका है।

व्यापारियों ने कहा कि अगर जल्द गिरफ्तारी न हुई तो फिर पूरे जिले में आंदोलन किया जाएगा। पहले व्यापारी बरगढ़ एसओ को वहां से हटाए जाने की भी मांग कर रहे थे पर बाद मे ंएसपी के समझाने के बाद इन लोगों ने अपनी यह मांग वापस ले ली।

ज्ञापन में बरगढ़ घाटी में पुलिस चौकी की स्थापना, बरगढ़ बाजार में एटीएम की स्थापना की मांगें भी शामिल हैं। इस मौके पर उप्र व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष मुकुल अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, अशोक कुमार केशरवानी, अमर चंद्र अग्रवाल, शेषू जायसवाल नगर अध्यक्ष सहित विभिन्न व्यापारी नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed