{"_id":"60ccdb388ebc3e2d9a2a2cfa","slug":"normal-life-affected-by-heavy-rain-chitrakoot-news-knp635010413","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से आमजनजीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से आमजनजीवन प्रभावित
विज्ञापन
Normal life affected by heavy rain
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट/मऊ/मानिकपुर/राजापुर। जिले में लगातार दस घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। खरीफ की फसल की तैयारी कर रहे किसानों के चेहरे तो खिल गए हैं लेकिन एक सप्ताह से गेहूं खरीद केंद्र में गेहूं बेचने के लिए अपने नंबर के आने का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे चिंता में डूबे हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि जिले के प्रभारी मंत्री के सामने अपनी दास्तां रखेंगे।
मुख्यालय समेत भरतकूप शिवरामपुर खोही सीतापुर मऊ मानिकपुर व राजापुर क्षेत्र में शुक्रवार को तड़के से ही कहीं मूसलाधार तो कहीं रिमझिम बारिश हुई। लगातार दस घंटे तक की बारिश ने मानसून की पहली बारिश का रिकार्ड भी बनाया है। कृषि विज्ञान केेंद्र गनीवंा के मौसम वैज्ञानिक डा. मनोज शर्मा ने बताया कि एक दिन में जिले में 90 एमएम बारिश हुई है। इस बारिश से धान व खरीफ की फसल के लिए बेहद फायदा है।
इन किसानों की सुनवाई नहीं, करेंगे आंदोलन
चित्रकूट। पहाड़ी ब्लाक क्षेत्र के पनौटी गांव निवासी जगदीश पांडेय, वीेंरेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, राजनारायण व बैजनाथ ने जिले के प्रभारी मंत्री नंदगोपाल नंदी व जिलाधिकारी को लिखे पत्र में बताया कि 11 जून से लोहदा सहकारी समिति के सामने गेहूं बेचने को लगभग दो दर्जन ट्रैक्टर लेकर मौजूद हैं। लेकिन तौल नहीं हो रही है। इन किसानोें ने यह भी चेताया है कि जल्द ही उनका गेहूं न खरीदा गया तो वह सब केंद्र व कलक्ट्रेट परिसर के सामने आंदोलन करेंगे। किसानों ने केंद्र के सचिव व प्रभारी की मनमानी पर रोक लगवाने की मांग की है।