फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   No one needs to panic

Chitrakoot News: किसी को घबराने की जरूरत नहीं

Sun, 11 May 2025 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
No one needs to panic
भरतकूप/शिवरामपुर (चित्रकूट)। सीमा पर तनाव के मद्देनजर थाने और चौकियों की तैयारियों का निरीक्षण करने एसपी पहुंचे। थाने में मौजूद शस्त्रों का जायजा लिया। इसके अलावा बाजार में लोगों से बातचीत की। उन्हें आश्वस्त किया कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने भरतकूप थाने व शिवरामपुर चौकी का निरीक्षण किया। थाना व चौकी में उपलब्ध शस्त्रों की संख्या व इनके संचालन की जानकारी ली। भरतकूप थाने के निर्माणाधीन भवन में चल रहे काम का भी निरीक्षण किया। गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिसकर्मियों से बातचीत कर कहा कि देश भर में रेड अलर्ट है। ऐसे में संवदेनशील स्थलों पर नजर रखें।
विज्ञापन

भरतकूप व शिवरामपुर कस्बे की सड़कों पर पुलिसकर्मियों के साथ भ्रमण किया। स्थानीय लोगोंं से कहा कि हर स्थिति का सामना करने के लिए पुलिस तैयार है। पुलिस का सहयोग करें। इस मौके पर थाना प्रभारी मनोज कुमार चौधरी, शिवरामपुर चौकी प्रभारी सनी चतुर्वेदी व पीआरओ प्रवीण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed