फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   No fodder in cowshed, farmers worried about fertilizer

गोशालाओं में चारा नहीं, किसान खाद के लिए परेशान

Thu, 23 Dec 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
No fodder in cowshed, farmers worried about fertilizer
फोटो-4- अमर उजाला सत्ता का संग्राम कार्यक्रम में राजनीतिक दलों से चर्चा में अपने विचार व्यक्त करत? - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। सत्ता के संग्राम का रथ शहर के कलक्ट्रेट रोड स्थित शहीद पार्क पर दोपहर तीन बचे पहुुंचा। यहां सभी राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी अपनी बात प्रमुखता से रही। विपक्षी पार्टी के नेता अन्ना मवेशी, सड़कों, खाद, बिजली, पानी आदि की समस्याएं उठाईं। भाजपा के नेताओं ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस सहित अन्य विकास कार्यों को गिनाया।
विज्ञापन

भाजपा नेता और जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि भाजपा शासन काल मेें कई विकास कार्य कराए गए हैं। जिसमेें सड़कें, बिजली व पानी की व्यवस्था में सुधार हुआ है। स्वास्थ्य के क्षेत्र मेें भी कार्य किए जा रहे हैं। अन्ना मवेशियों के लिए गांव-गांव में गोशाला का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने कहा कि आए दिन अन्ना मवेशियों की मौत हो रही है। गोशालाओं में मवेशियों को चारा-पानी तक नहीं मिलता है। मात्र कागजी आंकडे़ ही तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पंचायती राज मोर्चा के प्रदेश सचिव नरवेश सचान ने कहा कि सरकारी संपत्तियों का निजीकरण किया जा रहा है। रेल से लेकर अन्य विभागों को बेच दिया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में कोई कार्य नहीं किए गए। बसपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख कुलदीप कुमार व जगत पटेल ने बताया कि बसपा शासन काल में ही चित्रकूट को जिला बनाया गया। पाठा क्षेत्र पेयजल की योजनाएं शुरू की गईं।
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोषी लाल शुक्ला ने कहा आप पार्टी कम दामों में बिजली देने का कार्य करेगी। अन्य सुविधाएं भी बढ़ाएगी। कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव अमित यादव ने कहा कि किसानों के खाद की समस्या को रखा। कहा कि किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। शिक्षक जेपी मिश्र ने वित्ती विहीन कालेजों की समस्या रखीं।
भाजपा के ब्लाक प्रमुख सुशील द्विवेदी, जिला महामंत्री अश्विनी अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, राजेश्वरी द्विवेदी, सपा के सूरज पटेल, रामचंद्र वर्मा, नरेंद्र, अजय यादव, कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय पाल शिवगुलाम वर्मा, अरुण गुप्ता, जितेंद्र सोनकर सहित बुंदेलीसेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह मौजूद रहे।
चित्रकूट। अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता संग्राम बुधवार को सीतापुर के गया प्रसाद महाविद्यालय में युवाओं के बीच पहुंचा। युवाओं ने रोजगार और सुरक्षा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि योगी-मोदी तो अच्छे हैं लेकिन उनका करें क्या, हमें रोजगार तो मिल नहीं रहा है। युवा भर्तियों की व्यवस्था से खफा दिखे।
छात्रा प्रियंका कुमारी और छात्र शुभम पांडेय ने कहा कि सरकारी नौकारियोें में समय से भर्ती नहीं की जा रही है। कई बार तो पेपर आउट हो जाता है। छात्रा अल्पना ने कहा कि कई सरकारी विभागों में भर्तियां हुई हैं। शिक्षकों की भर्ती अधिक हुई है। छात्र रामवीर राजेश ने कहा कि बड़ी सड़कें तो अच्छी हैं लेकिन गांवों की गलियों में आज भी कीचड़ भरा हुआ है।

छात्र राजेश कुमार ने कहा कि बसपा-सपा सरकार के विकास कार्यों पर ही मरम्मत कर भाजपा अपना कार्य बता रही है। छात्र बृजेश मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार ने जिले का कायाकल्प किया है। धार्मिक स्थानों का सुंदरीकरण किया गया है। छात्रा मीना ने कहा कि लगातार महंगाई बढ़ रही है। प्रबंधक रंगनाथ शुक्ला, प्रधानाचार्य सदानंद कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed