फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   No file should remain pending in the bank for more than two weeks.

Chitrakoot News: कोई भी फाइल बैंक में दो सप्ताह से ज्यादा लंबित न रहे

Thu, 30 Nov 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 30 Nov 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
No file should remain pending in the bank for more than two weeks.
चित्रकूट। सीडीओ अमृतपाल कौर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। व्यापारियों ने ग्रामीण क्षेत्र में बिजली कटौती व बैंकों द्वारा ऋणों की फाइलों को लंबित रखने की शिकायत की। साथ ही रात्रिकालीन पुलिस गश्त कराने की मांग की है। सीडीओ ने कहा कि जिन विभागों के पोर्टल पर आवेदन लंबित है उनका समय सीमा के अंदर निस्तारण कराएं। कोई भी पत्रावली दो सप्ताह से अधिक बैंकों में लंबित नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ ने सभी बैंक के अधिकारियों से कहा कि जो मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में आवेदकों के आवेदन पत्र उद्यम लगाने के लिए ऋण स्वीकृत हंै उनका वितरण सुनिश्चित किया जाए। अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक से कहा कि सभी बैंकों से वार्ता कर ऋण स्वीकृत कराकर वितरण कराएं। जिन बैंकों के शाखा प्रबंधक बैठक में नहीं आए हैं उनको नोटिस जारी करें।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों तथा शाखा प्रबंधकों से यह भी कहा कि दो-दो टीवी मरीजों को गोद लें। छह माह तक पोषण किट का वितरण करें। इस मौके पर जिला स्तरीय अधिकारी, उद्यमी व व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed