{"_id":"57239df64f1c1b6056a91535","slug":"nita-was-the-farewell","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीता की हुई विदाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीता की हुई विदाई
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
राहत सामग्री देते शिवशंकर सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करौंदिहाई पुरवा में अग्निकांड के बाद जनजीवन सामान्य करने के लिए जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी लगातार गांव जाकर मदद कर रहे हैं। शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पति शिवशंकर सिंह यादव ने एक ट्रक राहत सामग्री बांटी। सभी को आटा, आलू और अन्य राहत सामग्री दिया। महिलाओं को वस्त्र दिए और खराब हैंडपंप जल्द रिबोर कराने को कहा। सदर विधायक के साथ पुरवा में अग्नि पीड़ित परिवार की पुत्री की विदाई भी कराई।
राजापुर तहसील क्षेत्र अर्की के करौंदिहाईपुरवा में शुक्रवार की सुबह जिला पंचायत अध्यक्ष पति शिवशंकर सिंह यादव सहयोगियों के साथ पहुंचे। उनको देखते ही पुरवा की सखिया देवी ने कहा कि प्रशासन उनके साथ भेदभाव कर रहा है। पहले बनी पीड़ितों की सूची में उसका नाम था। बाद में उनका नाम हटा दिया गया है।
यही शिकायत प्रेमचंद्र, बदलू, मनवेद और वीरेंद्र ने भी की। जिस पर जिला पंचायत अध्यक्ष पति ने आश्वासन दिया कि विभागीय अधिकारियों से वास्तविक पात्रों के नाम की सूची बनवाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने पुरवा के खराब पड़े हैंडपंप को रिबोर कराने के लिए जल निगम के अधिकारियों को फोन किया। इसके बाद उन्होंने 50 किलो गेहूं, 15 किलो आलू, बर्तन व मसाला के अलावा महिलाओं के लिए साड़ी व अन्य कपड़ों का वितरण किया।
विज्ञापन
इस मौके पर विद्यासागर यादव, राकेश श्रीवास, ओमप्रकाश, केपी निषाद, मधूसूदन आदि मौजूद रहे। सदर विधायक वीर सिंह पटेल भी गांव पहुंचे और उन्होंने नीता पुत्री कमलेश की शादी में वर व वधू को आशीर्वाद देकर विदाई कराई। उनके साथ पवन पटेल, डा. राजीव प्रताप सिंह, अंबरीश पटेल, बोधी व भइयालाल आदि मौजूद रहे। सदर विधायक ने बरातियों को खाना खिलाकर विदाई कराई।
मालूम हो अग्निकांड के बाद इस पुरवा में 26 अप्रैल को संगीता की शादी पूर्व सांसद आरके पटेल, जगदीश गौतम, नरेंद्र कुमार गुप्ता, डा. रणवीर सिंह चौहान, शिवशंकर सिंह, सुभाष अग्रवाल आदि ने मिलकर कराई थी।