{"_id":"5f663b3a8ebc3e7481672423","slug":"nirman-karyon-ki-janch-karane-ki-mang-chitrakutt-news-knp5836214129","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः मनरेगा व शौचालय निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः मनरेगा व शौचालय निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग
विज्ञापन
चित्रकूट। भाजपा की जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति की सदस्य ने मऊ ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवों में मनरेगा और शौचालय निर्माण कार्यों पर सवाल उठाए हैं।
सीडीओ को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि यहां मानकों की अनदेखी कर लाखों रुपये का बंदरबांट किया गया है। उन्होंने तीन गांवों के मनरेगा व शौचालय निर्माण के कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
निगरानी समिति की सदस्य ममता तिवारी ने शनिवार को बताया कि वर्ष 2018-19 में स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तहत हरदीकला, रेडी भुसौली व ओझर गांव के मनरेगा कार्ड धारकों को काम नहीं मिला है।
पात्रों को शौचालय आवंटन नहीं हुआ और कई शौचालयों में मानक विहीन निर्माण कार्य हुआ है। अधिकारियों ने इन गांवों को ओडीएफ घोषित कर दिया है।