{"_id":"6402c8a89401e099760ba1c4","slug":"nikhat-adamant-on-meeting-his-son-in-jail-chitrakutt-news-c-12-pkl1002-107419-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: जेल में बेटे से मिलने की जिद पर अड़ी निखत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: जेल में बेटे से मिलने की जिद पर अड़ी निखत
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निखत बानो को बेटे की याद सता रही है। मुलाकात करने आए परिजनों से उसने बेटे को मिलाने की जिद की। दो दिन से वह एक ही वक्त का ही खाना खा रही है। बीमार की बात कहकर बंदी रक्षकों से कई बार दवा मांगी। हालांकि डॉक्टर का कहना है कि वह बिलकुल ठीक है। बेवजह परेशान कर रही है।
10 फरवरी को जिला जेल रगौली में पति विधायक अब्बास अंसारी से नियमों के विपरीत मिलते पकड़ी गई निखत बानो और उसका चालक नियाज जिला जेल में बंद हैं। निखत के खिलाफ पति को जेल से भगाने की साजिश, रंगदारी मांगने और फोन पर बात कराने समेत जेल अधिकारियों को नकदी और उपहार देने के आरोप में मुकदमा दर्ज है।
सूत्रों ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात जेल में बंद निखत बानो ने बीमारी की बात कहकर कई बार बंदी रक्षकों को परेशान किया। इलाज करने वाले स्टाफ का कहना है कि बुखार की दवा उसे दी गई है। उसे कोई बीमारी नहीं है।
विज्ञापन
पूरी तरह स्वस्थ है निखत : जेल अधीक्षक
जेल अधीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि निखत पूरी तरह स्वस्थ है। जेल के नियमों के अनुसार उसे भोजन और अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। उसने भोजन की कोई शिकायत भी नहीं की है। बीमार होने पर तत्काल दवा दी जाती है। अन्य बातें गलत हैं।