फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Newly married woman hanged, accused of murder

Chitrakoot News: नवविवाहिता फंदे पर झूली, हत्या का आरोप

Sat, 30 Dec 2023 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Newly married woman hanged, accused of murder
चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के रेंहुटा गांव में नवविवाहिता ने कमरा बंदकर साड़ी से फंदा लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के धौहा पुरवा सरैंया निवासी बद्री यादव ने बताया कि बेटी रंजना (22) की शादी पांच जून 2023 को पहाड़ी थाना क्षेत्र के रेहुंटा निवासी मोहित यादव से की थी। शुक्रवार की सुबह घर में रंजना साड़ी से फंदा बनाकर लगा लिया। सास नथिया ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो दरवाजा बंद था। उसने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने खिड़की से देखा तो रंजना फंदे से लटक रही थी।
विज्ञापन

परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर सीओ राजापुर निष्ठा उपाध्याय व थानाध्यक्ष श्याम पटेल मय फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर उसे नीचे उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। रंजना के पति ने बताया कि घटना के समय घर में कोई नहीं था सभी खेत की ओर गए थे। रंजना ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंजना के भाई अर्जुन उर्फ दिनेश यादव ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले रंजना को अक्सर मारते पीटते थे। गुरुवार की रात को भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसकी जानकारी होने पर मोहित ने फोन पर बात की थी। आरोप लगाया कि मोहित ने उनके साथ गाली-गलौज की थी। रंजना के पिता ने पहाड़ी थाने में सास नथिया, ससुर मुकुंदलाल व पति के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी श्याम पटेल ने बताया कि ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed